Diabetes Diet Chart in Hindi

आज हम बात करेंगे एक ऐसी बीमारी की जिसका नाम है डायबिटीज। आजमैं आपको "डायबिटीज डाइट चार्ट हिंदी" में दुंगी। मैं आपको मधुमेह आहारचार्ट दूं इसे पहले आपको बता दू कि मै कोई  डॉक्टर नहीं हूँ बल्कि  डायबिटीज  की एक रोगी रह चुकी हूँ और अपनी डायबिटीज  को ठीक कर चुकी हूँ वह अनुभव आपके साथ साँझा कर रही हूँ अब  डाइबिटीज के बारे में कुछ बात बता दू । 


मधुमेह 2 तरह की होती है:

  1.  टाइप 1 मधुमेह
  2.  टाइप 2 मधुमेह 

आज जो डाईबेट्स डाइट चार्ट मैं आपको बता रही हूं वो टाइप 2 की डायबिटीज के लिए है जो लोग टाइप 1 के रोगी हैं उन्हें इसका थोड़ा लाभ मिल सकता है क्योंकि टाइप 2 डायबिटीज पूरी तरह से ठीक की जा सकती है, पर टाइप 1 डायबिटीज पूरी तरह से ठीक नहीं होती। हां उसमें सुधार किया जा सकता है तो चलिए आपको टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के अंतर के बारे में बतायें: 


टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह में अंतर

 टाइप 1 डायबिटीज अनुवंशिक होती है जैसे आपके माता-पिता, दादा-दादी, को हो तो ये आपको होगी ये जनम से भी हो सकती है, बचपन में भी हो सकती है। 
टाइप 1 डायबिटीज में शरीर में इंसुलिन नहीं बनता इस कारण से इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं इस्लिये टाइप 1 डायबिटीज ठीक नहीं होती हां इंसुलिन के जो इंजेक्शन लगते हैं उसकी मात्रा को कम किया जा सकता है। 
टाइप 2 डायबिटीज हमारे खाने के गलत तरिके, ज्यादा तनाव, नींद की कमी इस तरह के गलत आदतों से होती है इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है
इस डाइट को लेने से आपकी डायबिटीज बिल्कुल ठीक हो सकती है। खाने में कुछ चीजों से समझौता करना पड़ेगा जैसे आपको दूध या दूध से बनी सभी चीजों को कम से कम 1 साल के लिए छोड़ना होगा तभी यह डायबिटीज़ डाइट चार्ट को अपना ने का फ़ायदा होगा। 

 मधुमेह आहार चार्ट:

  • सुबह 6.00 बजे 1 गिलास हरी स्मूदी 
  • नाश्ता  8.00 बजे दाल की कोई भी चीज जैसे दाल का चीला। 1 चीला लेना है सिर्फ 2 से 3 टेबल स्पून स्प्राउट्स के उसमे सलाद डाल  कर 
  • लंच 1.00 बजे 1 रोटी, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी सब्जी, डेढ़ कटोरी सलाद 
  • शाम 4.00 बाजे 1 ग्लास ग्रीन स्मूदी, 5 बादाम, 2 खरोट, 1 छोटी चम्मच सूरजमुखी के बीज, 1 छोटी चम्मच कद्दू के बीज 
  • डिनर 7.00 से 8.00 बजे के बीच में 1 रोटी, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी सब्जी, डेढ़ कटोरी सलाद


 मधुमेह आहार चार्ट में क्या ना खाए:

  • सब्जी में: आलू, काशी फल {कोहड़ा}, अरबी 
  • फल में: चीकू, आम, केला, सीताफल, तरबुज, खरबूजा 
  • किसी भी तरह की दूध से बनी चीज और दूध, चीनी, मैदा, सफेद चावल, गेहूं का आटा
अंत  में यह ही कहना चाहती हूँ कि इस आहार  चार्ट को करके आप भी मेरी तरह अपनी डायबिटीज को पूरी तरह ठीक कर सकते है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Facts About Milk/ दूध के दुषप्रभाव

डायबिटीज के मुख्य कारण और लक्षण