डायबिटीज के मुख्य कारण और लक्षण


आज  बात करते है "डायबिटीज के मुख्य कारण "की | पहले मैं आपको बता दू कि मैं कोई डॉक्टर नहीं हूँ  लेकिन फिर भी डायबिटीज के बारे में आपको  क्यों  बता रही हूँ मैं कोई डॉक्टर नहीं बल्कि एक डायबिटीज की मरीज़ रह चुकी हूँ और अपनी डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक कर चुकी हूँ इसलिए आप सबके साथ अपना अनुभव बताना चाहती हूँ कि टाइप 2 डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक करके एक नार्मल ज़िंदगी जी सकते है तो चलिए अपने अनुभव के आधार पर आपको डायबिटीज के मुख्या कारण बताती हूँ 

डायबिटीज  के मुख्य कारण:

  1. मोटापा 
  2. एसिड [अम्लीय]
  3. इन्सुलिन की कमी 
  4. परिवार मे किसी व्यक्ति को डायबिटीज होना 
  5. बढ़ती उम्र 
  6. एक्सरसाइज न करने की आदत 
  7. खान -पान की गलत आदत 

मोटापा :

मोटापे  की वजह से हमें कईं बीमारियां हो जाती हैं जिसमें से एक है डायबिटीज | ज़रूरी नहीं की जो लोग मीठा खाते हैं उन्हें ही डायबिटीज होती है ऐसे बहुत लोग होते है जो बिलकुल भी मीठा नहीं खाते फिर भी उन्हें डायबिटीज हो जाती है मोटापे की वजह से शरीर के होर्मोन्स असंतुलित हो जाते है और जो पैंक्रियास [अग्नाशय ] इन्सुलिन बनाता  है वह इन्सुलिन बनाना  कम कर देता है और जो खाना हमने खाया है उससे पैंक्रियास थोड़ा सा ही इन्सुलिन बना पाती है  बाकि का सारा हमारे रक्त मे जा कर शुगर लेवल को बड़ा देता है जिसे हम डायबिटीज कहते है।

एसिड :

एसिड का मतलब होता है जो हमारे शरीर मे गैस बनती है उसे एसिड कहते है इससे कभी कभी हमारे शरीर मे जैसे छाती मे, पेट मे जलन होती है इसे एसिड कहते है जो चाय पीने से,  मसाले दार खाने से, तला हुआ  खाना खाने से होती है और यह एसिड शरीर मे ऊर्जा बनने नहीं देती और ऐसा महसूस होता है कि हमारे शरीर मे ताकत नहीं है आलस्य महसूस होता है इसीलिए कहा जाता है की गलत खाने की आदत के कारण डायबिटीज होती है और अगर लगातार शरीर मे एसिड बनता रहेगा तो शरीर को रिकवर नहीं कर पाता |

 इन्सुलिन की कमी :

 जैसा कि ऊपर बताया है  मोटापे की वजह से शरीर के होर्मोनेस असंतुलित हो जाते है और पैंक्रियास इन्सुलिन बनाना बंद कर देती है।

परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज होना :

आपके परिवार में किसी की जैसे आपके माता-पिता , चाचा -चाची , दादा-दादी, बहन , भाई इन मे से किसी को भी अगर डायबिटीज है तो आपको डायबिटीज होने का खतरा 90 % तक हो जाता है इसलिए अपना ख्याल रखना जरुरी है।

बढ़ती उम्र :

बढ़ती उम्र में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए यह ध्यान देने वाली बात है।

एक्सरसाइज न करने की आदत :

आज कल लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि अपने ऊपर ध्यान ही नहीं देते क्यूकि आजकल सारा काम कुर्सी पर बैठे बैठे करने से बिमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है इसलिए एक्सरसाइज करना ही एकमात्र विकल्प रह गया है डायबिटीज जैसी बिमारियों से दूर रहने के लिए है।

खान-पान की गलत आदत :

आजकल सब लोगो को बाहर रेस्टोरेंट मे खाना खाने का शौक है बर्गर, पिज़्ज़ा, मैग्गी, कोल्ड ड्रिंक्स यह सब खाने की आदत की वजह से डायबिटीज जैसी कई अन्य बिमारियों ने घेर लिया है।

डायबिटीज के लक्षण :

. जोड़ो का दर्द 

. शरीर मे दर्द 

. पैरों  मे झुनझुनी होना 

. बालों का झड़ना 

. बिना कुछ किये अपने आप वजन काम होना 

. शरीर मे पोषक तत्वों की कमी हो जाना [जैसे विटामिन डी , विटामिन बी 12 , आयरन, कैल्शियम, पोटैसियम] और भी कई  तरह के पोषक तत्वों की कमी 

और अंत मे यह ही कहना चाहूँगी की डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है जिससे जीवन बहुत अस्त व्यस्त हो जाता है शरीर मे ऊर्जा न होने के कारण आप कुछ भी नहीं कर पाते हैं और ऐसा नहीं है कि डायबिटीज को ठीक नहीं किया जा सकता यह बिलकुल गलत है  डायबिटीज को भी पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है जैसे मैंने किया है आप भी कर सकते है इसकेलिए मैं डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी का बहुत धन्यवाद करती हूँ

freedom from diabetes का धन्यवाद्  करती हूँ


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Diabetes Diet Chart in Hindi

Facts About Milk/ दूध के दुषप्रभाव